Middle of the road
There is organized prejudice everywhere
There are huge complexes of ill intentions
all are revolutionaries
and also victims of encroachment
no one in their right place
move on each other
surpass each other
It is forbidden to walk on the middle of the road
Only the line of prohibition has gone through the middle
If you have to walk then just take the left.
or right side
there is no middle path
there is no middle ground
Everyone is welcome
accident is invitedThe direction in which the flow of people is moving
there is hardly any way forward
Only one wall can be seen going far away
There is a closed door ahead.
There is no way out from here!
My feet are moving like time
while hands are tied
eyes closed
mind is closed
the speed is slow
There is conflict!मार्ग-मध्य
जगह-जगह संगठित पूर्वाग्रह है
दुर्भावनाओं के बडे-बडे परिसर हैं
सभी अतिक्रान्ती हैं
और अतिक्रमण के शिकार भी
कोई भी अपनी सही जगह पर नहीं
एक-दूसरे पर बढे-चले
एक-दूसरे से बढ़चढ़कर है
रास्ते पर बीच से चलना मना है
बीच से सिर्फ वर्जना की लकीर गयी है
चलना भी है तो सिर्फ बाएं का
या फिर दाएं का
बीच का कोई रास्ता ही नहीं है
कहीं कोई मार्ग मध्य में नहीं है
सभी ज्यों अभिमंत्रित हैं
दुर्घटना के आमंत्रित हैं
जिस दिशा में बढ़ रहा है जन-प्रवाह
आगे शायद ही कोई रास्ता हो
सिर्फ एक दीवार दूर तक जाती हुई दिखाई दे रही
आगे दिख रहा एक बंद-सा दरवाजा है
इधर से कोई भी रास्ता नहीं जाता है !
पैर तो समय की तरह चल रहा है
जबकि हाथ बंधे हैं
आंख बन्द है
दिमाग बन्द ।है
गति मन्द है
द्वन्द्व है !
No comments:
Post a Comment