Human birth
What is happening to man
rebirth in human body
so human brain
human mind
human self realization
And his qualitative abilities will also be there.
Will come back again and again
reproducer of life
same chromosome
same habits
same circumstances
bound by physical, chemical and biological laws
in this repetitive universe
and species
as a multidimensional being
Like innumerable words made from the same alphabet
Will repeat it again and again...
Something like this
monomorphic species
naked body of a naga sadhu
a priest's braid
And sponsored by some mullah
and take the form of a specialized beard
Will continue to pretend that man is nowhere!
giving the impression that
in a straight forward manner
He is shy of being a human being...
You are afraid of being called a human being and of living...
Ramprakash Kushwahaमानुष जन्म
हो रहा है मनुष्य का
मनुष्य की देह में पुनर्जन्म
तो मनुष्य के दिमाग
मनुष्य के मन
मनुष्य के आत्मबोध
और उसकी गुणात्मक क्षमताओं का भी होगा ही.
बार-बार लौट आएंगे
जीवन के पुनरूत्पादक
वही-वही गुण-सूत्र
वही-वही आदतें
वही-वही परिस्थितियाँ
भौतिक,रासायनिक और जैविक नियमों से बंधे
इस आवृत्तिमय ब्रह्मांड में
और प्रजाति के
बहुआयामी अस्तित्व के रुप में
उसे ही वर्णमााला से बने असंख्य शब्दों की तरह
बार-बार उसे ही दोहराएंगे ....
कुछ इस तरह कि
एक ही बहुरूपिया प्रजाति
किसी नागा साधु की नंगी देह
किसी पंडित की चोटी
और किसी मुल्ला की प्रायोजित
और विशेषीकृत दाढी का रूप ले
मनुष्य के कहीं न होने का स्वांग भरती रहेगी !
कुुछ ऐसा प्रतीत कराती हुई कि
सीधे-सच्चे रंग और ढंग से
वह मनुष्य होने से ही शर्माता हो.....
मनुुष्य कहलाने और जीने से ही डरता हो...
रामप्रकाश कुशवाहा
No comments:
Post a Comment